रांची पुलिस ने गजनी और उसके साथी को किया गिरफ्तार,डॉलर और गहना बरामद

रांची पुलिस ने डॉलर और सोने चांदी के जेवरात के साथ गजनी सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 76 डॉलर और चांदी सोने के सिक्के सिकड़ी चांदी का छड़ कमर खोसनी दुर्गा जी का लॉकेट बिछिया और सोने का टुकड़ा सहित अन्य सामान को जप्त किया है। दोनों अभिक्तों को पुलिस ने सुखदेव नगर थाना अंतर्गत कुमार टोली चुनाभटा चौक निवासी विजय प्रजापति द्वारा लिखित आवेदन पर गिरफ्तार किया है ।आवेदन के अनुसार 20 जून को रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर गहने नगदी और अन्य सामान की चोरी कर लेने का उल्लेख किया गया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुएदोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके गिरफ्तारी के लिए रांची सिटी एसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार सिंह उर्फ गजनी उम्र 26 पता चुना भट्टा और उनके निशान देही के आधार पर रवि कुमार चौरसिया उम्र 26 किशोरगंज से उसके आवास से गिरफ्तार पुलिस ने किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को को ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें