मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने जताया गहरा शोक

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के निधन पर डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने जताया गहरा शोक


रांची। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि तृषा सिंह के असामयिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इतनी कम उम्र में किसी परिवार के सदस्य को खो देना अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस कठिन और दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करें।
डॉ. वर्मा ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिजनों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री