रांची। शिव शिष्य परिवार के संस्थापक साहब हरीन्द्रानंद की चौथी पुण्यतिथि शुक्रवार को पुण्य स्मृति दिवस के रूप में मनाई गयी।
श्रद्धाजलि देने के लिए झारखंड के, बिहार और नेपाल से भी बड़ी संख्या में शिव शिष्य पहुंचे थे। श्रद्धांजलि सभा में महिलाओं की संख्या अधिक थी।इस अवसर पर मुख्यालाहकार अर्चित आनंद ने बताया कि विदेश में पुण्यस्मृति दिवस का आयोजन किया गया । नेपाल में आये भीषण बाढ़ त्रासदी में अपनी जान गंवा चुके लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए साहब हरीन्द्रानंद जी से दया की याचना की तथा विश्व भर में फैले सभी शिव शिष्यों/शिष्याओं से यह अनुरोध किया कि इस आपदा की घड़ी में सभी यथा संभव बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें। श्रद्धांजलि सभा में अर्चित आनंद , बरखा आनंद डॉ अमित कुमार सहित कई लोग शामिल थे।








