r
झारखंड झारखंड सरकार ने राज्य के कलाकारों के लिए मासिक पेंशन कलाकार योजना शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत राज्य के वरिष्ठ गंभीर रूप से बीमार एवं स्थाई रूप से दिव्यांग कलाकारों को चार हज़ार रुपए (4000 ) सम्मान राशि प्रति माह डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित होगी । इसके लिए पात्र कलाकार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकता है। इसी दिन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आवेदन की योग्यता होगी । झारखंड के मूलनिवासी ,गंभीर रूप से बीमार कलाकार ,स्थाई रूप से दिव्यांग,संगीत ,नृत्य रंगमंच लोक कला चित्रकला मूर्ति कला एवं अन्य सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े कलाकार पात्र होंगे। वहीं इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज देने होगे। आवेदन प्रपत्र ,आयु प्रमाण पत्र, वार्षिक आय, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खातों का विवरण, कला क्षेत्र में उपलब्धियां, सम्मान एवं पुरस्कार का प्रमाण पत्र, गंभीर बीमारी अथवा दिव्यांग प्रमाण पत्र।
आवेदन प्रपत्र
झारखंड कल्चर डॉट कॉम पर उपलब्ध हैं।






