रांची। चक्रवाती तूफ़ान अर्नब फिलहाल कमज़ोर पड़ गया है। हालांकि तूफान के कारण राजधानी रांची में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित तो हुआ ही। लेकिन तापमान में भी गिरावट आई है। तापमान में लगभग सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगभग आस पास में है। रांची का अधिकतम तापमान 30 अक्टूबर को 21.8 और न्यूनतम तापमान लगभग 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि चार नवंबर के बाद मौसम साफ होगी। वहीं शुक्रवार 30 सितम्बर को सुबह में कोहरा गिरा। कोहरा के कारण दृश्यता में भी कमी आने की खबर है। धीरे धीरे ठंड में भी बढ़ोतरी होने लगी है।



