मुड़मा जतरा के मद्देनज़र परीक्षा की तिथि में बदलाव, JMM छात्र मोर्चा की पहल लाई रंग
28 अक्टूबर की परीक्षा अब 29 अक्टूबर 2026 को होगी, विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए रांची विश्वविद्यालय ने लिया निर्णय
रांची। मुड़मा जतरा मेला के दिन रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित BA, Bsc,Bcom, Fyugp के परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार 28 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब 29 अक्टूबर को होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छात्र मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, मांडर कॉलेज अध्यक्ष मो. हमजा की पहल पर मुड़मा जतरा मेला के दिन 28 अक्टूबर 2026 को निर्धारित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। वहीं अब 28 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

मुड़मा जतरा झारखंड का एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भागीदारी होती है। मांडर कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी होने की आशंका थी। छात्र-छात्राओं की इन्हीं समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए JMM छात्र मोर्चा ने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की थी।
छात्र मोर्चा की इस पहल से विद्यार्थियों को राहत मिली है। JMM छात्र मोर्चा ने कहा कि संगठन हमेशा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता देता रहेगा और उनके अधिकारों एवं हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।
JMM छात्र मोर्चा का संकल्प है कि विद्यार्थियों की हर जायज समस्या को उठाकर उसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा



