झारखंड का अमरपाली आम दुबई लुलू मॉल में उपलब्ध, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा दीदियों की कड़ी मेहनत को मिली वैश्विक पहचान

झारखंड के देवघर और गुमला जिले के आम्रपाली आम दुबई के लुलु मॉल में उपलब्ध है। यह आम अपनी गुणवत्ता और मिठास के लिए ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस उपलब्धि पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक बाजार में आम्रपाली आम को मिल रही पहचान का श्रेय झारखंड की दीदियों को जाता है

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी झारखंड के ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन चुकी है । गौरतलब है कि देवघर जिले के मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर समिति और गुमला जिले के रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं एमबीएम बघिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागानों में उत्पादित 2 टन आम्रपाली आम की खेप जेएसएलपीएस के माध्यम से दुबई भेजी गई है ।

दुबई के लुलु मॉल में यह आम बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इससे पहले झारखंड के कई जिलों से भी आम्रपाली आम की खेप लन्दन ओर इटली के बाजारों तक पहुंच गई है। पलाश ब्रांड के तहत राजभर में विशेष आम बिक्री स्टॉल लगाकर SHG से जुड़े किसानों द्वारा उत्पादित आमों की मार्केटिंग की व्यवस्था की गई है

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि प्रभावी प्रबंधन और दीदियों की मेहनत के कारण झारखंड का अमरपाली आम दुबई, लंदन और इटली के बाजारों तक पहुंच रहा है

सरकार का प्रयास है की झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद को वैश्विक बाजार से जोड़ना । इससे उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ निर्यात आधारित बाजारों तक सीधी पहुंच भी सुनिश्चित होगी।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें