दुमका और गोड्डा के आस पास सक्रिय डेविल्स ग्रुप के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, डीजीपी का निर्देश

रांची । अब डेविल्स ग्रुप की खैर नहीं। झारखंड पुलिस अब लेगी जमकर उनकी खबर। डीजीपी तदाशा मिश्र ने डेविल्स ग्रुप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डीजीपी तदाशा मिश्र ने गोड्डा एवं दुमका जिला एवं आस-पास में सक्रिय डेविल्स ग्रुप से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध समन्वित एवं सख्त कार्रवाई के लिये समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक, दुमका प्रक्षेत्र को डेविल्स ग्रुप से जुड़े सभी संदिग्ध सदस्यों का फिजिकल वेरीफिकेशन के साथ ही ज्वेलरी लूट एवं छिनतई से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन कर आवश्यक कार्रवाई करे । साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी रोकने तथा अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

जमानतदारों का होगा सत्यपान

डीजीपी ने पुलिस महानिरीक्षक, दुमका प्रक्षेत्र एवं पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड को निर्देश दिया कि डेविल्स ग्रुप से जुड़े गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध वैज्ञानिक एवं ठोस साक्ष्य संकलित किया जाय, गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाय, जमानतदार का सत्यापन कराया जाय तथा अभियोजन पक्ष के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर मामलों का स्पीडी ट्रायल कराया जाय ताकि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके साथ ही उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को भी क्षेत्र में लगातर भ्रमणशील रहने, पीसीआर द्वारा सघन गश्ती करने का भी निर्देश दिया

बैठक में आईजी अभियान नरेन्द्र कुमार सिंह, दुमका पुलिस महानिरीक्षक पटेल मयुर कनैयालाल, पुलिस अधीक्षक अभियान दीपक कुमार शर्मा, भौतिक रूप से तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस उप-महानिरीक्षक, दुमका, पुलिस अधीक्षक, दुमका / गोड्डा उपस्थित रहे।

गोड्डा, दुमका, जामताड़ा एवं देवघर की Joint Team का होगा गठन

बैठक में निर्देश दिया गया कि इस प्रकार के संगठित अपराधों के प्रभावी अनुसंधान एवं त्वरित उभेदन के लिए चार जिलों गोड्डा, दुमका, जामताड़ा एवं देवघर की सहभागिता से एक संयुक्त विशेष टीम (Joint Team) का गठन किया जाएगा। यह टीम पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में कार्य करेगी तथा संबंधित जिलों में घटित इस प्रकार की सभी घटनाओं का समन्वित अनुसंधान एवं उद्भेदन करेगी। संयुक्त टीम की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक, दुमका प्रक्षेत्र को उपलब्ध कराई जाएगी।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें