समस्त स्वतंत्रता सेनानियों को हमारा शत शत नमन
रांची । झारखंड आंदोलनकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य, संयोजक जिला एवं महानगर डॉ हेमलाल कुमार मेहता ‘ हेमू ‘ ने समस्त झारखंडवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में झारखंडवासियों के अतुलनीय संघर्ष व बलिदान की गौरवगाथा को भुलाया नहीं जा सकता है।








