नाबालिगों के वाहन चलाने और स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर प्रशासन सख्त

Oplus_16908288

नाबालिगों के वाहन चलाने और स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर रांची जिला प्रशासन सख्त

30 नाबालिगों को चेतावनी, 5 वाहन जब्त

रांची । ट्रैफिक रूल का सही ढंग से पालन नहीं करने के कारण आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबको जल्दी रहती है। सब चाहते हैं मेरा गाड़ी आगे निकल जाये बाकी भले ही जाम में घंटों फंसे रहे। इसके लिए वे ट्रैफिक रूल को भी तोड़ कर आगे निकलने के लिए बेचैन रहते हैं। उपर से नाबालिग बच्चे एक से एक ब्रांड के मोटरसाइकिल चला रहे हैं। वहीं जहां तहा सड़क किनारे भारी वाहन खड़ा करके वाहन चालक इधर उधर घसक जाते हैं। इस कारण और भी सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हो रही है। ट्रैफिक रूल के प्रति जागरूकता में अभी भी लोगों में भारी कमी है। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सही ढंग से हो इसको लेकर प्रशासन ने सोमवार को शहर में अभियान चलाया । अभियान के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, स्कूली बच्चों के परिवहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग एवं संबंधित टीम द्वारा डीपीएस और केराली स्कूल सहित शहर के कई स्कूलों के आस पास विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाते पाए गए नाबालिगों की जांच की गई। अभियान के दौरान 30 नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि 5 वाहनों को जब्त किया गया।

जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा नाबालिगों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है तथा कम उम्र में वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न कर सकता है। अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर कार्रवाई

अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की भी जांच की गई। जांच में कुछ ऐसे वाहन पाए गए, जिनमें निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा था।

ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की सख्त हिदायत दी गई। चालकों को निर्देश दिया गया कि वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को किसी भी परिस्थिति में न बैठाया जाए।

बुण्डू टोल प्लाजा के पास भी चला जांच अभियान

राष्ट्रीय राजमार्ग बुंडू टोल प्लाजा समीप भारी वाहनों द्वारा किए जा रहे अनाधिकृत पार्किंग की जांच की गई तथा यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन ने निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, स्कूली बच्चों के परिवहन में निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 05 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मिथुन
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कर्क
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
सिंह
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
तुला
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
वृश्चिक
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
धनु
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मीन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं