स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण राजकीय समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

सुरक्षा दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी पर रोक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फर्स्ट इन कमाण्ड के रुप में 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा हैं।

रांची। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। राजधानी में होने वाले राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ध्वाजारोहण किया जायेगा। राज्यपाल राज्य के उपराजधानी दुमका में ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं गुरुवार को राजकीय समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री एवं एसएसपी राकेश रंजन की अगुवाई में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया। रिहर्सल के दौरान के राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान से संबंधित निर्देश का अनुपालन किया गया।

इस दौरान डीसी मंजूनाथ भजन्त्री एवं एसएसपी राकेश रंजन ने परेड की सलामी ली। वरीय पदाधिकारियों द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

समारोह की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि – व्यवस्था) धनंजय ने संयुक्तादेश के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से समझाते हुए सभी पदाधिकारियों को समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर सौंपे गए कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य, दायित्व और प्रतिनियुक्ति स्थल की पूरी जानकारी रखें एवं मुख्य अतिथियों के आगमन और निर्गमन की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें।

एसएसपी राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले सभी आगंतुकों की सघन जांच करें एवं कोई भी अवांछित व्यक्ति किसी आपत्तिजनक सामग्री के साथ समारोह स्थल में प्रवेश न करें इसका विशेष ध्यान रखें।

ज्वायंट ब्रीफ्रिंग में सभी प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बताया गया कि सुरक्षा दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी पर रोक रहेगी। सिर्फ विभाग द्वारा ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराया जा सकेगा।

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

  1. सीआरपीएफ – एक प्लाटून
  2. आईटीबीपी – एक प्लाटून
  3. एसएसबी – एक प्लाटून
  4. सीआईएसएफ – एक प्लाटून
  5. उड़ीसा पुलिस – एक प्लाटून
  6. झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
  7. जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
  8. जैप-2 – एक प्लाटून
  9. जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
  10. रांची जिला पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
  11. रांची जिला पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
  12. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
  13. एनसीसी (गर्ल्स) – एक प्लाटून
  14. एनसीसी (ब्वॉयज)- एक प्लाटून

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 29 October 2026
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कन्या
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृश्चिक
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं