पूर्व मंत्री योगेंद्र साव कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित

पार्टी अनुशासन और गठबंधन की मर्यादा के उल्लंघन पर प्रदेश कांग्रेस की कार्रवाई


रांची। कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी अनुशासन का लगातार उल्लंघन करने के मामले में तत्काल प्रभाव से तीन वर्षों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि योगेंद्र साव द्वारा मीडिया के माध्यम से गठबंधन सरकार एवं मुख्यमंत्री के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक, अपमानजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां किए जाने के कारण उन्हें 20 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके जवाब की समीक्षा, 26 सितंबर को व्यक्तिगत सुनवाई और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
मीडिया प्रभारी सिन्हा ने बताया कि अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि योगेंद्र साव को पूर्व में भी अनुशासनहीनता के कारण बीते 20 मार्च को निष्कासित किया गया था। पार्टी अनुशासन का पालन करने का आश्वासन देने और खेद व्यक्त करने के बाद उन्हें 25 जून को पुनः बहाल किया गया था। इसके बावजूद उनके द्वारा फिर से आपत्तिजनक बयानबाजी करना और पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करना गंभीर मामला पाया गया। कार्रवाई पार्टी के अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने किया।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 October 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं