ऐतिहासिक राजी पाड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रण।
रांची। राजकीय मुड़मा मेला की तैयारी जोरो से है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल ने 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राजी पाड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर आमंत्रित किया है । इस अवसर पर सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा एवं केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव उपस्थित रहे।



