भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रांची पहुंचे, कल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष, 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल

रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार 23 अक्टूबर को शाम में रांची पहुँचे। उनके आगमन पर राजधानी रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बना। भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का रांची एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने झारखंड की पारंपरिक संस्कृति, ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में एयरपोर्ट परिसर और राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहे भाजपा के झंडों, बैनरों एवं पोस्टरों से सजे नजर आए

रांची एयरपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय परिसर में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर आए हैं। 24 अक्टूबर को वे भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे और पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, झारखंड़ प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, यदुनाथ पाण्डेय, अभयकांत प्रसाद, दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, पूर्व सांसद पीएन सिंह, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, दीपक बँका, अनंत ओझा, रोशनी खलखो, नीरज कुमार, वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष-महिला नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 October 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं