झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को, तैयारी शुरू

रांची । झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को मनाया जायेगा। स्थापना दिवस समारोह इस बार सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जायेगा। स्थापना दिवस मनाने की तैयारी शुरू हो गयी हैं। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधान सभा का स्थापना दिवस समारोह के आयोजन को लेकर 28 अक्टूबर को अपने कार्यालय कक्ष में विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
बैठक में आगामी 22 नवंबर, 2026 को होने वाले समारोह की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मालूम हो कि झारखंड की राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के निधन एवं शोक की मनोदशा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष झारखंड विधान सभा स्थापना दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जायेगा। बैठक में आगामी 25 एवं 26 नवंबर को प्रस्तावित विशेष सत्र के मद्देनजर समारोह के स्वरूप और कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किये गये।
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह यथावत आयोजित किए जाने पर बैठक में सहमति बनी । बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह सहित अन्य सभी कार्यक्रम झारखण्ड विधान सभा के सेंट्रल हॉल में ही होंगे।
झारखण्ड विधान सभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार, एस. वजीह बंटी, कुन्दन कुमार सिंह, गुरूचरण सिंकु, संजीत कुमार, अनूप लाल, किरण सुमन बाखला, रवि शंकर प्रसाद , विष्णु पासवान एवं राव दिपेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 28 October 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कर्क
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं