ट्रैफिक पुलिस का जून माह में चला विशेष अभियान, 1.24 वाहनों का हुआ चालान

रांची ट्रैफिक पुलिस ने जून माह में रिकॉर्ड 124144 वाहनों का चालान किया है । इन पर 9.5 करोड रुपए का जुर्माना किया गया है । साथ ही 765 लोगों का डीएल सस्पेंड किया गया है। सीनियर एसपी रांची के निर्देशानुसार ट्रैफिक एसपी रांची के नेतृत्व में ट्रैफिक थाना क्षेत्र में मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के मालिक / चालकों के विरुद्ध जून माह में विशेष अभियान चलाया गया । यह जानकारी ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

ट्रैफिक एसपी ने बताया की जून माह में नो पार्किंग को लेकर 50500 वाहनों का चालान काटा गया। बगैर हेलमेट के 5874 वाहनों का चालान काटा है । ओवर स्पीड में 2118 , रेड लाइट जंप करने पर 4612 और ब्लैक फिल्म लगे 137 वाहनों पर चालान काटा गया है । बगैर डीएल के 823 , बिना वर्दी के ऑटो चलाने वाले पर 601 वाहनों का चालान काटा गया है ।

वही फैंसी नंबर के 257 नो एंट्री में प्रवेश करने वाले 1312 वालों का चालान काटा है ।इसके साथ बगैर इंश्योरेंस के 236 बगैर सीट बेल्ट लगाएं 265 वाहनों का चालान काटा है ।उन्होंने बताया कि ट्रिपल राइट के 83 8 शराब पीकर वाहन चलाने वाले 99 का चालान कटा है । इसके साथ ही 831 अभियोजन हेतु न्यायालय भेजा गया है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें