राँची। झारखंड में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगा। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने आवास पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत स्वयं इन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया । मुख्यमंत्री ने मौके पर झारखंड के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के अंदर एसआईआर पूरी कर लेने की अपील की उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना हर एक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है ।
मुख्यमंत्री के समक्ष निर्वाचन अधिकारी को उपस्थिति में हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 290 की बीएलओ ने इन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरा की ।
मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना स्वयं इन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि समय सीमा के अंदर अपना एसआईआर प्रपत्र भरे तथा मतदाता सूची में अपनी जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित कर ले । प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी ही लोकतंत्र की बड़ी शक्ति है
मतदाता सूची का सही और अपडेट होना स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है। मुख्यमंत्री ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर अभियान में बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभाए । और अपने परिवार आसपास पड़ोस और समाज के अनेक लोगों को भी इस प्रक्रिया में सम्मिलित होकर फिर पत्र भरने के लिए जागरूक करें ।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एसडीओ कुमार रजत, ईआरओ सह एडीएम धनंजय , उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन और बीएलओ वेरोनिका देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी। मालूम हो कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर आंशिक रूप से भरा हुआ एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा , जिसे मतदाताओं द्वारा सत्यापित करते हुए उसमें अपने विगत के एसआईआर से संबंधित विवरण भरकर अपने बीएलओ को जमा करना होगा।






