रांची जिला में सर्वजन पेंशनधारियों को चार माह की पेंशन राशि का हुआ भुगतान

अनगड़ा, चान्हो, तमाड़ एवं शहर अंचल के लाभुकों का पेंशन भुगतान प्रक्रियाधीन

रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के लाभुकों को चार माह का पेंशन राशि जारी कर दिया गया है। अप्रैल से जुलाई 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान हो गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी,मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 1,59,358 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹63 करोड़ 74 लाख 32 हजार की राशि हस्तांतरित की गई है। हरेक लाभुक के खाते में ₹4,000 की पेंशन राशि भेजी गई है।

प्रखंड/अंचलवार लाभुकों की संख्या (अप्रैल–जुलाई 2026) निम्न प्रकार है :-

  1. अरगोड़ा शहरी – 6,722
  2. बरगाई शहरी – 3,905
  3. बेड़ो – 11,833
  4. बुंडू – 6,916
  5. बुंडू नगर पंचायत – 2,142
  6. बुढ़मू – 9,309
  7. हेहल शहरी – 5,714
  8. इटकी – 4,539
  9. कांके – 13,201
  10. कांके शहरी – 255
  11. खलारी – 4,108
  12. लापुंग – 6,133
  13. मांडर – 13,953
  14. नगड़ी – 5,877
  15. नगड़ी शहरी – 5,538
  16. नामकुम – 8,006
  17. नामकुम शहरी – 3,990
  18. ओरमांझी – 6,524
  19. राहे – 7,625
  20. रातू – 8,475
  21. सिल्ली – 12,952
  22. सोनाहातू – 11,641

अनगड़ा, चान्हो, तमाड़ एवं शहर अंचल के लाभुकों का पेंशन भुगतान प्रक्रियाधीन


वहीं जिन लाभुकों के बैंक खाते में अभी तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। साथ ही जिला प्रशासन ने वैसे सभी लाभुकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने संबंधित प्रखंड/अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें