मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पथ निर्माण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कार्यों में विलंब एवं लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्य योजनाओं के समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाए । लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी । किसी भी परियोजना में निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता से किसी प्रकार से समझौते को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
मुख्यमंत्री बुधवार को पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे । बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा पिछले 5 वर्षों की कार्य योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन से मुख्यमंत्री को अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के परियोजनाओं का डेटाबेस तैयार करने और जियो टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । हर एक परियोजना की स्थिति समय सीमा और प्रगति का स्पष्ट विवरण उपलब्ध हो ताकि कार्यों की निगरानी की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की समस्याओं का समय पर पहचान कर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें । सभी निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं का अपडेट विवरण नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सड़कों की खराब स्थिति जल जमाव निर्माण कार्यों में अनियमिताओं की लगातार जानकारी मिल रही है । अधिकारियों को निर्देश दिया की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बरसात में सड़कों की स्थिति बिगड़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है इसलिए गड्ढों की मरम्मत जल निकासी की समुचित व्यवस्था एवं सड़कों की गुणवत्ता में सुधार को विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही संकीर्ण मार्गो के चौड़ीकरण एवं मरम्मत कर यातायात को सुरक्षित बनाएं ।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन परियोजना के धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों में तेजी लाएं । राज के कई सड़के फ्लाईओवर एवं पुल पुलिया परियोजना बरसों से लंबित है जिसे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है । मुख्यमंत्री राजधानी रांची सहित अन्य क्षेत्र की लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया उन्हें स्पष्ट किया कि कुछ प्रमुख परियोजनाओं का 2 माह के भीतर पूरा किया जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।
मुख्यमंत्री ने सोलर साइकिल ट्रैक एवं अन्य नवीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता मजबूती और समयबद्ध सुनिश्चित करने पर जोर दिया ।








