रामगढ़ पुलिस ने 125 मोबाइल किया बरामद, सौंपा वास्तविक मालिकों को

जिनका मोबाइल गुम हुआ था वे लोग आशा ही छोड़ दिए थे की कभी उनका मोबाइल भी मिलेगा। लेकिन रामगढ़ पुलिस ने उनके निराशा को आशा में बदल दिया जब गुम हुए 125 मोबाइल को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया । जी हां यह काम रामगढ़ पुलिस ने कर दिखाया। रामगढ़ एसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा एक माह तक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत रामगढ़ पुलिस ने गुम हुए 125 मोबाइल को बरामद कर लिया और उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया । एक माह तक चले इस अभियान की सफलता पर सबको नाज है।

रामगढ़ एसपी ने सभी थाना प्रभारी को 6 माह में गुम हुए मोबाइल से संबंधित दर्ज सनहा और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर एक माह तक विशेष अभियान चलाया । अभियान के तहत गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद सभी थाना प्रभारी के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गुम हुए मोबाइलों से संबंधित दर्ज सनहा और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर अभियान चलाकर रामगढ़, रांची हजारीबाग, चतरा, पलामू, बोकारो ,गढ़वा और अन्य जिलों से कुल 125 मोबाइल बरामद कर लिया ।

रामगढ़ जिला स्थित न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया । मौके पर रामगढ़ एसपी ने उपस्थित आम जनों को सड़क सुरक्षा , नशा के दुष्प्रभाव साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी और पोर्टल के उपयोग एवं गुम हुए मोबाइल फोन की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया । उन्होंने अपील किया लोगों से की अपने परिवार मित्रों परिचित को भी इसके प्रति जागरूक करें । मौके पर मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने रामगढ़ पुलिस के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया । वहीं रामगढ़ पुलिस ने भरोसा दिलाया की भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर संचालित किया जाता रहेगा।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

अंतर्राज्यीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने,संगठित अपराध, नक्सलवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, रेल सुरक्षा तथा साइबर अपराध के विरुद्ध संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई जारी रखने पर बनी सहमति