शहीद निर्मल महतो के बताएं रास्ते पर चल कर ही झारखण्ड का विकास है सम्भव


वीर शहीद निर्मल महतो के 39वी पुण्यतिथि पर झामुमो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया

रांची । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति ने झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता वीर शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद निर्मल महतो चौक पर अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । झामुमो के केन्द्रीय सदस्य, संयोजक जिला एवं महानगर के डाॅ हेमलाल कुमार मेहता के नेतृत्व एवं झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय के मुख्य आतिथ्य में झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

मौके पर विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे वीर सपुतों को कौन और कैसे भुला सकता है। वीर शहीद निर्मल महतो के बताए रास्ते पर चल कर ही झारखण्ड का विकास सम्भव है। झारखण्ड के लिए जो परिकल्पना उन्होने किया था, साकार होता दिख रहा है और उनकी परिकल्पना को हेमन्त सोरेन की सरकार ही सिद्ध कर सकती है।
मौके पर पार्टी के केन्द्रीय सदस्य एवं महानगर संयोजक अन्तु तिर्की, केन्द्रीय सदस्य, संयोजक जिला एवं महानगर अश्विनी शर्मा, रामशरण तिर्की, लालजी रमण, अरुण वर्मा, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, डाॅ बबलु राम, शमशाद मल्लिक, आदिल इमाम, बीरु साहु उर्फ भोलु, मंटु लाला, जीत गुप्ता, आशुतोष गोश्वामी, रमेश साहु, रिशु रितेश उर्फ बिहारी, गुलाम रब्बानी, अवधेश यादव, निजामुद्दीन, सज्जाद अन्सारी, ईबादद अन्सारी, अईनुल खान, दीपक नंदा, रवि वर्मा, अजय कुमार मंडल, प्रभात खलखो, श्याम खलखो, अनिल रजक, रहीम अन्सारी, कमरान, अकमल, हरिश कुमार महतो, शहजाद टार्जन, ईरसाद, रिशु सिंह, नौशाद चांद, नागेश्वर महतो, हारुन रसीद, सोनु मुण्डा और नवीन तिर्की आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री