राँची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शूटिंग रेंज परिसर के रख रखाव की बदहाल स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार कर खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
हेमंत सोरेन सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर पहुंचे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर पहुंचे , परिसर के आधारभूत संरचनाओं की रख-रखाव, शूटिंग उपकरणों, खिलाड़ियों की सुरक्षा मानक, प्रदान की जा रही खेल सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर के रखरखाव की बदहाल स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्ति की। खिलाड़ियों को दी जा रही प्रशिक्षण, सुरक्षा मानकों, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता एवं खिलाड़ियों के प्रैक्टिस की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों से डिटेल में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ने 10 मीटर, 25 मीटर एवं 50 मीटर शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण के दौरान शूटिंग परिसर की बदहाल स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए चिंता जताई।
मुख्यमंत्री खिलाड़ियों के बारे में क्या कहा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। यहां के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री अधिकारियों को क्या निर्देश दिया
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि राज्य की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रोफेशनल बनाई जाए। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की जाए,।
ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा का विकास कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकें। खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के साथ-साथ युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास पर भी जोर देना होगा ।
झारखंड सरकार खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री खिलाड़ियों के लिए प्रभावी रणनीति बनाने पर क्या क्या कहा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शूटिंग रेंज के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। राज्य में खेलों के विकास हेतु दीर्घकालिक एवं प्रभावी रणनीति के साथ कार्य किये जाएं,। ताकि राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के अनुरूप यहां के शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण का माहौल तैयार हो।
मुख्यमंत्री ने कहा यहां का संसाधन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के स्तर का है। निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।
उपकरणों का आवश्यक सुधार करने एवं बेहतर रखरखाव का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान शूटिंग राइफल से निशान भी साधा।
निरीक्षण के दौरान कौन कौन उपस्थित थे
मुख्यमंत्री ने वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर शूटिंग संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने फायर इक्सटिंग्विशर एवं फायर हाइड्रेट के मॉक ड्रिल से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए समय-समय पर मॉक ड्रिल कराने, सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। मौके पर मंत्री शुद्धिव्य कुमार सोनू मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं खेलकूद विभाग के सचिव मुकेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे






