चतरा । पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने चतरा सिमरिया रोड़ में स्थित साई नाथ लाईन होटल के पास में एक व्यक्ति अपने साथ हथियार लेकर घुम रहा है, जिससे कोई अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जैसे ही चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर अवस्थित साई नाथ लाईन होटल के के पास पहॅूचे तो वह व्यक्ति मैदान से जंगल की ओर भागने लगा। जिसे छापामारी दल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा एवं 10 गोली बरामद किया गया। उसके बाद इनके द्वारा जंगल में छिपाये हुये निशानदेही स्थान से 50 जिंदा गोली, 2 खोखा बरामद किया गया, जो अपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु रेकी कर रहा था। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही हैं। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा एक जिंदा गोली 54, मिसफायर गोली-6 और खोखा-2
वहीं गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकेश गंझू (40 ) है। वह बालूमाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला है।



