पीएम के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया घेराव

रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिला भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया गया।

घेराव कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहीद चौक स्थित जिला स्कूल परिसर में एकत्रित हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय की ओर कूच किये। इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खड़गे की टिप्पणी पर अपना विरोध जता रहे थे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा और सम्मान से समझौता स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के प्रति की गई टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा और सार्वजनिक जीवन की गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की टिप्पणियों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संदर्भ में की गई टिप्पणी और भाषा के प्रयोग को अशोभनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण बतलाते हुए कांग्रेस या खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसके लिए देशवासियों से अविलंब माफी मांगने की मांग की है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रविंद्र राय, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, सरोज सिंह, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, अजय राय , संदीप वर्मा, अशोक बडाईक, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 October 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं