चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे भक्त

रांची । राजधानी रांची के कई पूजा पंडालों के पट बुधवार 14 अक्तूबर का खुल गये। माता रानी के भक्त पंडालों में उमड़ पड़े है। मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। शहर में चहल पहल बढ़ गयी है। आकर्षक विद्युत सजावट किया गया है। वहीं आश्विन माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को सुप्रसिद्ध बहुचर्चित दुर्गा उत्सव का आयोजन करने वाली समिति चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति अपने पूजा पट का अनावरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं शहर के गण मान्य आगंतुकों के द्वारा किया गया । मौके पर अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति रमेश सिंह एवं चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण की उपस्थिति रही पूजा पाठ अनावरण कार्यक्रम की शुभारंभ फीता काटकर की गई। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया गया उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत माता की चुनरी ओढ़ा कर एवं चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भी प्रदान की गयी। उपस्थित अतिथियों ने पारंपरिक रीति का निर्वहन करते हुए नारियल फोड़ा और माता रानी की आरती उतारकर जनकल्याण की कामना किया. उद्घाटन कार्यक्रम के तहत कोलकाता और स्थानीय कलाकारों के द्वारा शहर वासियों के बीच धार्मिक सांस्कृतिक भजन संध्या की मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई। इस बार चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का पंडाल द्वारकाधीश मंदिर के प्रारूप है, जो श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रहा है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 October 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं