जेसोवा दिवाली मेला 29 अक्टूबर से, मुख्यमंत्री को सपरिवार किया आमंत्रित


जेसोवा का दिवाली मेला 29 से 2 नवंबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में । मुख्यमंत्री को सपरिवार शामिल होने के लिए किया गया आमंत्रित

रांची। जेसोवा का पांच दिवसीय दिवाली मेला 29 अक्टूबर से शुरू होगा। मोराबादी मैदान में लग रहे मेले की तैयारी अंतिम चरण में है। वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी-सह-विधायक कल्पना सोरेन से झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जेसोवा की ओर से आगामी 29 से 2 नवंबर तक रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय ‘दीवाली मेला’ में सम्मिलित होने के लिए सपरिवार सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह दीवाली मेला पूरे 5 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में देशभर के उद्यमी, हस्तशिल्पी और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद, पारंपरिक कपड़े, फेशन एक्सेसरीज एवं सजावटी उत्पादों की विक्री हेतु 300 से ज्यादा संख्या में स्टॉल लगेंगे।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जेसोवा द्वारा राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस विशेष प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की प्रेसिडेंट प्रीति कुमारी, वाइस प्रेसिडेंट अनीता सिंह, सेक्रेटरी मनु झा, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्वेता शुक्ला, ट्रेजरर शिवानी सिंह सहित कार्यकारिणी समिति की मेंबर रंजना कुमार एवं दिव्या शामिल रहीं।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 October 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं