रांची । ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला और रथ यात्रा शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अभी से तैयारी में जुट गया है। रथ यात्रा मेला 16 जुलाई से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा। भगवान रथ पर सवार होकर 16 को ही मौसीबाड़ी जायेंगे। वह अपने भाई और बहन सुभद्रा के साथ मौसी घर लगभग एक सप्ताह रहते हैं। इस दौरान मेला परिसर और रथ खींचने के लिए अपार भीड़ होती है। इस दौरान विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची मनोज कोशिक की अध्यक्षता में मंदिर समिती के सदस्यों के साथ रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मेला के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने और संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर उच्च स्तर पर सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया । वहीं जुलूस एवं रथ यात्रा के रुट का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया l
अपर पुलिस महानिदेशक ने अपने यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरा से निगरानी रखने और कंट्रोल रूम बनाने कर निर्देश दिया। , मेला में भीड़ को देखते हुए पार्किंग की सुविधा और ट्रैफिक डायवर्सन पर भी विचार किया गया। बैठक में आग लगने एवं इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत बाहर निकलने और महिला एवं बच्चो की सुरक्षा पर विशेष दिशा निर्देश दिया गया l
आमजनों से भी इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मानने हेतु परामर्श लिया गया l बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक यातायात, सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।






