सावन हमारी संस्कृति और उमंग का पर्व, महिलाओं की सहभागिता से संगठन को मिलती है नई ऊर्जा — दीपिका पांडेय सिंह

सावन हमारी संस्कृति और उमंग का पर्व, महिलाओं की सहभागिता से संगठन को मिलती है नई ऊर्जा

रांची। सावन हमारी संस्कृति और उमंग का पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, संवाद करने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। यह बातें ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सावन महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का कार्य कर रही है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाएं समाज, शासन, राजनीति, अर्थव्यवस्था और जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रभावी भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील झारखंड की पहचान है। सावन जैसे पर्व केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपनी लोक-संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। ऐसे आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर उनके बढ़ते नेतृत्व को दर्शाती है।

कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के. राजू , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश , सह-प्रभारी प्रसाद सिरिबेला , भूपेंद्र मरावी पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो उपस्थिति रही।

झारखंड प्रभारी के. राजू ने महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं दीं।
सावन महोत्सव में महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 30 October 2026
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कर्क
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
मीन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं