जेजेएमपी के पांच लाख का इनामी सदस्य सहित चार गिरफ्तार, अत्याधुनिक हथियार और कारतूस बरामद

गुमला । उग्रवाद के खिलाफ झारखंड पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अभियान के तहत एसपी गुमला को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में सब जोनल मेंबर रामदेव लोहरा भी शामिल हैं। इस पर शासन ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। यह अपने दस्ता सदस्यों के साथ डुमरी थाना क्षेत्र में जेजेएमपी संगठन को पुनः सक्रिय एवं विस्तारित करते हुए नए सिरे से संगठन खड़ा करने तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से भ्रमणशील था।

गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान

आईपीएस श्रुति अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर के नेतृत्व में एक विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत औरापाट के जंगल में घेराबंदी कर जेजेएमपी के सब जोनल मेम्बर ,एरिया कमांडर तथा दो दस्ता सदस्य, कुल चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार रामदेव लोहरा का पूर्व में भी पीपुल्स वार संगठन एवं भाकपा(माओ) में अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अत्याधुनिक अवैध हथियार एक 56 राइफल, एसएलआर राइफल, ऑटोमैटिक राइफल, पिस्टल, कट्टा सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री