रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को होगी। बैठक को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरान विभाग द्वारा सूचित किया गया है कि कैबिनेट की बैठक मंगलवार 27 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। जानकारी के अनुसार बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को चर्चा के बाद मंजूरी प्रदान की जायेगी।



