सिर्फ कदम बढ़ाने की जरूरत, 2029 में झारखंड़ फतह से कोई नहीं रोक सकता : गजेंद्र सिंह पटेल

रांची। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश भरते हुए कहा कि जब पश्चिम बंगाल और दिल्ली जीत गये तो झारखंड में तो हम पूर्व में सरकार बना चुके हैं, यह प्रदेश क्यों नहीं जीत सकते?
भाजपा के झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सिर्फ कदम बढ़ाने की जरूरत है, 2029 में झारखंड फतह करने से हम सबों को कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि यह राज्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं को जो दायित्व और जिम्मेवारी मिली है, उसका उन्हें ईमानदारी से निर्वहन करना है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पार्टी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह सह प्रदेश पदाधिकारी बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रदेश प्रभारी श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जब हमने दृढ़ संकल्प लेकर पश्चिम बंगाल जीत लिया, दिल्ली पर फतह हासिल कर ली तो झारखंड में तो हम पहले कई बार सरकार बना चुके हैं फिर यह प्रदेश हम क्यों नहीं जीत सकते हैं ? हम सबों को मिलकर झारखंड को गढ़ना है और इसकी दशा एवं दिशा बदलनी है। 2029 में हर हाल में झारखंड फतह करना है, इसी संकल्प के साथ हमें काम करना है।

उन्होंने कहा कि हम अपनी पार्टी की खूबियां और कमियों की इमानदारी से समीक्षा करेंगे। हम केवल राजधानी मुख्यालय में नहीं बल्कि जिला, विधानसभा से लेकर जरूरत पड़ी तो मंडल स्तर सकारात्मक दृष्टि के साथ काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आधार और विचारधारा पर खड़ी है। सेवा ज्योति संकल्प यात्रा आने वाले समय में प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है, अतः इस कार्यक्रम को पूरे मनोयोग से और अच्छे से करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे उनके लिए हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों के पास कोई सुझाव हो तो आप बेहिचक हमसे या सह-प्रभारी से साझा कर सकते हैं। सब कुछ झारखंड के कार्यकर्ताओं को ही करना है, हम सभी केवल रास्ता बनाएंगे। हम आपके साथ मिलकर सहयोगी के रूप में काम करने आये हैं। हम नीचे स्तर पर जाकर काम करेंगे और परिणाम देने का काम करेंगे। अगर भाजपा के कार्यकर्ता किसी चीज को पाने का ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। इसका उदाहरण पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और नई दिल्ली में सरकार बना कर कार्यकर्ताओं ने साबित किया है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड वीरों और कर्मों की भूमि है। यहां आकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओ के द्वारा गर्मजोशी के साथ किये गए अभिनंदन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आगामी 15 नवम्बर को आयोजित होने वाली जनजातीय गौरव दिवस को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया क्योंकि इसी झारखंड की धरती से पूरे देश के जनजातीय समाज में सन्देश जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारियों ने अपने कामकाज की शुरुआत झारखंड़ के वीर सपूत बिरसा मुंडा की जन्मस्थली में जाकर इस पवित्र मिट्टी को नमन कर की, इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

श्री साहू ने आगामी 7 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में बनाये गए मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने झारखंड़ प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि झारखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं को केंद्र से जो भी कार्यक्रम दिए जाते हैं उसे गंभीरता के साथ किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने किया। स्वागत एवम अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड़ सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री सह उतर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप वर्मा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, दीपक बंका, हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, विकास प्रीतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप, प्रमुख प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सन्नी टोप्पो, सीमा सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज महतो वाजपेयी, रमाकांत महतो, केके गुप्ता, शोभा यादव, राफिया नाज, डॉ प्रकाश सिंह, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, अजय शाह, आरती कुजूर, मृत्युंजय शर्मा, केके गुप्ता, रमेश सिंह, सूरज शाहदेव, अजय राय, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, तारिक इमरान, आरती सिंह सहित काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से पार्टी के सांसद, विधायक, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भी जुड़े हुए थे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 28 October 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कर्क
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं