भारत -वेस्टइंडीज टी -20 मैच, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी रखने का निर्देश

रांची। जेएससीए स्टेडियम में नौ अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे T20 क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में तेजी लायी गयी है। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक,दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक ने स्टेडियम और आस पास की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह ,जेएससीए के अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य महत्वपूर्ण सदस्य एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होंने स्टेडियम एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, दर्शकों की सुरक्षा, खिलाड़ियों एवं टीमों की सुरक्षा, महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों सहित विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।
साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मैच के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मैच के दौरान आम नागरिकों, दर्शकों, खिलाड़ियों एवं अन्य सभी संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

रॉची पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 28 October 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कर्क
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं