दुर्गा पूजा 2026 : द्वारकाधीश मंदिर के तर्ज पर बनेगा भव्य पंडाल ,चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने शुरू की तैयारी

राँची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख पूजा पंडाल थीम आधारित पंडाल बनाने की तैयारी में जुट गये है। मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक समीप चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति इस बार गुजरात के द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर का प्रारूप बना रहा है। है। दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के तहत चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति बुधवार को भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर पूजा पंडाल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने वाला भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा। साथ ही दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

, ताकि दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील भी की। मौके पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राजू वर्मा संस्थापक सदस्य महासचिव रामानंद ठाकुर जैनेंद्र प्रसाद साथ ही विगत वर्ष के चयनित सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे। पूजा पंडाल का प्रारूप द्वारकाधीश मंदिर है।


Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री