मुख्यमंत्री ने स्पीकर का किया स्वागत
रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू हो गया। षष्ठ्म झारखण्ड विधान सभा के सत्र के प्रथम दिन विधान सभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधान सभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किया तथा मॉनसून सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का स्वागत एवं अभिनंदन मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, प्रभारी सचिव, झारखंड विधान सभा रंजीत कुमार।








