मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई
नेमरा , रामगढ़ । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर परिजनों के साथ स्थानीय परंपराओं एवं रीति रिवाजों के अनुरूप अपने पूजनीय दिवंगत माता रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई।
मौके पर उन्होंने पारिवारिक परंपराओं एवं रीति रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया।



