मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन’ एवं ’26Th International Santal Socio – Sarna Religion Conference में आमंत्रित हुए मुख्यमंत्री

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और जन-आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमारी पहचान और अस्तित्व को बचाए रखने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। यह बातें मुख्यमंत्री ने अपने आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ एवं ‘मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन’ से जुड़े संथाल समाज के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 4 एवं 5 नवंबर को मरांग बुरु, मधुबन, पीरटांड़, गिरिडीह में आयोजित ‘मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन’-2026″ तथा 22 से 24 नवंबर को सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर टी.टी.पी.एस. ललपनिया, बोकारो में आयोजित होने वाले ’26Th International Santal Socio – Sarna Religion Conference 2026′ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इन दोनों महासम्मेलनों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी सरना धर्मावलंबी श्रद्धालु भारी संख्या में जुटेंगे। महासम्मेलन के दौरान आदिवासी संस्कृति, समृद्ध परंपरा, रीति-रिवाज तथा जनजातीय एकता को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने इन दोनों महासम्मेलन के दौरान सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी से उन्हें अवगत कराया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का सहर्ष स्वागत करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और महासम्मेलनों के सफल आयोजन की कामना की।
इस अवसर पर (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं मरांग बुरु बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष फागू बेसरा सहित हीरालाल मांझी, सोमई टुडू, महावीर मुर्मू, विष्णु किस्कू, सुरेश हेंब्रम, सुधीर बास्के, बबली सोरेन, भगवान किस्कू, शनिचर बेसरा, लादु मांझी, डॉ० डुमनी मयी मुर्मू, सोनाराम मांझी, संथाल समाज के कई गणमान्य सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 October 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं