दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर डीसी ने की बैठक, छठ घाटों पर होगी बैरिकेडिंग, एनडीआरएफ की टीम रहेगी तैनात

रांची। आने वाले दिनों में त्योहारों को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। दीपावली, काली पूजा छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलादण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से छठ महापर्व के साथ-साथ दीपावली और काली पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता तथा विसर्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने कहा छठ महापर्व श्रद्धा और आस्था का पर्व है, इसलिए इसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय कर पूर्व जांच सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। नगर निगम संबंधित तालाबों और छठ घाटों का पूर्व निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित पहुंच मार्ग और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करे। आवश्यकतानुसार क्रेन की व्यवस्था भी की जाए। छठ घाटों पर NDRF और स्थानीय गोताखोर रखने के निर्देश दिए गए। छठ घाटों एवं तालाबों में बांस से बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि छठव्रती सुरक्षित गहराई में अर्ध्य दे सकें। छठ पर्व के दौरान छठ घाटों में स्विमिंग पूरी तरह वर्जित रहेगा। छठ पर्व से पहले सभी छठ घाटों के पहुंच सड़कों की मरम्मत एवं सफाई करने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, प्रतिबंधित/असुरक्षित पटाखों की बिक्री-उपयोग पर निगरानी रखने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए। रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण न हो, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

पूजा समितियों को अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला दण्डाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी, विद्युत सुरक्षा में लापरवाही, असुरक्षित पंडाल निर्माण या विसर्जन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी पूजा समितियों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्यौहारों को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 October 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं