सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे नेता और करीबी

रांची। मोरहाबादी स्थित आवास की दीवारें आज एक असहनीय सन्नाटे में डूबी हैं, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता, दिवंगत रूपी सोरेन जी के पार्थिव शरीर को यहां अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। वहीं रूपी सोरेन के निधन पर मोराबादी स्थित आवास पर मंत्री चमरा लिंडा, दीपिका पांडे सिंह सांसद विजय हांसदा, ढुलू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो सहित विधायक, पूर्व मंत्री कई अधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वहीं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शोकाकुल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय एवं विकट दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 28 October 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कर्क
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं