दुर्गा पूजा से पहले राज्य की महिलाओं को झारखंड सरकार का उपहार
मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 93 हजार 994 लाभुकों के खाते में सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान
रांची। दुर्गा पूजा से पहले राज्य की महिलाओं को झारखंड सरकार का उपहार मिला है। सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 93 हजार 994 लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर 2026 की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। प्रत्येक लाभुक को ₹2,500 की सम्मान राशि आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है।
योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों के खातों में कुल ₹98 करोड़ 49 लाख 85 हजार की सम्मान राशि हस्तांतरित की गई है। दुर्गा पूजा से पहले राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के खातों में सम्मान राशि का भुगतान किया जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों को भुगतान की स्थिति इस प्रकार है :-
- अनगड़ा – 16,681
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,347
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 10042
- बेड़ो – 20,555
- बुंडू – 8,566
- बुंडू नगर पंचायत – 3,558
- बुढ़मू – 17,760
- चान्हो – 19,336
- हेहल शहरी क्षेत्र – 16,285
इटकी - 10,136- कांके – 31,483
कांके शहरी क्षेत्र - 1,281- खलारी – 9,590
लापुंग - 11,819मांडर - 22,936नगड़ी - 18,281- नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,210
नामकुम - 17,942नामकुम शहरी क्षेत्र - 9,493ओरमांझी - 17,847राहे - 9,527रातू - 20,329- सिल्ली – 21,269
सोनाहातू - 13,084तमाड़ - 18,744टाउन अर्बन - 25,893
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सितंबर माह की सम्मान राशि का समय पर भुगतान यह सुनिश्चित करता है कि योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक सीधे और सुगम तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर से पहले सम्मान राशि का भुगतान महिलाओं एवं उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।



