शहीद संस्मरण दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित

रांची । शहीद संस्मरण दिवस के मौके शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। न्यूज पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना गया। साथ ही, प्राप्त समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक पहल करते हुए परिजनों को सम्मानित किया गया। राँची पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी, रूरल एसपी, ट्रैफिक एसपी, परिचारी प्रवर प्रथम एवं द्वितीय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

शहीद संस्मरण दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यपरायणता की याद दिलाता है, जिन्होंने देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राँची पुलिस उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा एवं कर्तव्य निर्वहन के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 October 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं