मोराबादी में नहीं लगा साप्ताहिक सब्जी बाजार

रांची। मोराबादी मैदान के उत्तर तरफ लगने वाला साप्ताहिक बाजार शनिवार 4 जुलाई को नहीं लगा। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि प्रशासन की मनाही। इस कारण सब्जी विक्रेता आक्रोशित हो गए। और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोपहर दो बजे तक बाजार नहीं लगी थी। आक्रोशित हुए लोगों को जिला प्रशासन द्वारा समझाते हुए देखा गया। प्रशासन ने बाजार स्थल पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। वहीं शनिवार को सुबह में सब्जी विक्रेता सब्जी बेचने के लिए मोराबादी पहुंचे। लेकिन सब्जी की दुकान नहीं लगने दी गई। यह बाजार शनिवार और बुधवार को लगता है। बाजार बहुत सालों से यहां पर लग रहा है। दूर दराज से सब्जी विक्रेता यहां पर दुकान लगाने आते हैं।

बाजार नहीं लगने के कारण किसान मायूस देखें गए। टेंपो और छोटा गाड़ी पर सब्जी बेचने के लिए मोराबादी पहुंचे थे। समान तक नहीं गाड़ी से उतारे थे। सब्जी गाड़ी में पड़ी रही। वहीं जानकारी के अनुसार प्रशासन और सब्जी विक्रेताओं के साथ वार्ता चल रही है। वार्ता के बाद ही क्या निर्णय प्रशासन लेता है पता चलेगा।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें