मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सफल नेतृत्व में चल रही झारखंड सरकार राज्य में देश विदेश के निवेशकों को निवेश करने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन 2026 का आयोजन करने जा रही है। नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मलेन में झारखंड विजन 2050 के लक्ष्यों को पूरा करने में मिल का पत्थर साबित होगा।
सम्मेलन का आयोजन 8 और 9 जुलाई का है दिल्ली में होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश विदेश के दिग्गज औद्योगिक तकनीकी और पर्यटन विकास का रोड मैप तैयार करेंगे। निवेशकों को झारखंड में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा ।
वहीं औद्योगिक जगत के हित धारकों से महत्वपूर्ण सुझाव और प्रतिक्रिया भी आमंत्रित किए जाएंगे । नेशनल स्टॉक होल्डर कंसल्टेशन में झारखंड ए आई पॉलिसी , झारखंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी , झारखंड टूरिज्म पॉलिसी , झारखंड टेक्सटाइल policy , JIAD regulation, पीपीपी पॉलिसी का कॉन्सेप्ट पेपर सहित अन्य प्रारूप तैयार की जाएगी l एक्सप्लोर इंफिनिटी oppotunities के लिए यह आयोजन सही साबित होगा। झारखंड में वैश्विक निवेश को गति देने और विश्व आर्थिक मंच देवास में राज्य की पहली बार हुई मौजूदगी को मजबूती प्रदान करेगी ।
कार्यक्रम के पहले दिन डिजिटल गवर्नेंस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेषज्ञों द्वारा गहन चर्चा होगी वहीं दूसरे दिन इन्वेस्टमेंट एंड एक्सक्लूसिव डेवलपमेंट और टूरिज्म पर डिस्कशन होगा । इस दौरान औद्योगिक घरानों के साथ mou साइन किए जाएंगे ।कार्यक्रम के समापन राज्य के समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा।






