झुमरी तिलैया में झामुमो की बूथ स्तरीय BLA-2 बैठक संपन्न, SIR अभियान को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश


झुमरी तिलैया। विराज होटल, झुमरी तिलैया में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय ने की, जबकि संचालन सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के प्रति सजग एवं सक्रिय रहने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से न छूटे और न ही कटे।
केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं एवं BLA-2 के चयनित सदस्यों की समस्याओं का हर संभव समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर उसका त्वरित समाधान करें।
अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मंईया सम्मान योजना ने महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने का कार्य किया है। वहीं सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिली है।
जिला स्तरीय बूथ कार्यकर्ता एवं BLA-2 सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा की गई मौके पर सभी केंद्रीय समिति सदस्य गण जिला पदाधिकारी गण सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी गन वर्ग संगठन के सभी पदाधिकारी गण एवं हजारों कार्यकर्ता गण सम्मेलन में भाग लिए

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *