लखनऊ आम महोत्सव में 800 किस्मों के आमों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया। महोत्सव में आम के 800 से ज्यादा किस्मों को प्रदर्शित किया गया है। मौके पर स्मारिका का विमोचन तथा प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने निर्यात होने वाले आमों के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मलीहाबादी दशहरी आम को अब gitag टैग प्राप्त हो गया है । Gitag टैग प्राप्त होने का अर्थ है यह एक बेसिक ब्रांड बन चुका है

आम निर्यात कहा कहा किया जाता है

प्रदेश के आम यूके, यूएई ,मलेशिया, सिंगापुर ,कुवैत न्यूजीलैंड, बेल्जियम ,जापान ,इटली ,कतर रुस आदि देशों में निर्यात किया जा रहे हैं । काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए मलीहाबादी दशहरी आम को नई पहचान देते हुए काकोरी ब्रांड के रूप में स्थापित किया गया है। सहारनपुर लखनऊ अमरोहा और वाराणसी में आम के पैक हाउस स्थापित किए हैं । इन पैक हाउस के माध्यम से आम की ग्रेडिंग पैकिंग तथा निर्यात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

प्रदेश में आम के उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए फ्रूट कवर बैक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है । आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्यों में है । देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान 26% से अधिक है ।

महोत्सव में 800 किस्मों के आमों का प्रदर्शन है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब यूपी के उत्पादन विश्व के प्रमुख बाजारों तक पहुंचेंगे तो विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को सरकार करने में सहायता मिलेगी । उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026 में प्रदेश भर के साथ देश के विभिन्न राज्यों से 800 किस्मों के आम एक साथ प्रदर्शित किया गया है ।बनारस का लंगड़ा गोरखपुर का गौरजीत बस्ती का अम्रपाली लखनऊ का दशहरी ,बागपत और सहारनपुर का राठौर भी प्रदर्शित है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

अंतर्राज्यीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने,संगठित अपराध, नक्सलवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, रेल सुरक्षा तथा साइबर अपराध के विरुद्ध संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई जारी रखने पर बनी सहमति