रांची। मौसम विभाग ने राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में एक से तीन घंटों के अंदर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ घंटों में रांची, बोकारो, चतरा, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, लातेहार, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटों में मध्यम दर्जे बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है। हवा की गति 50 से 60 कि मी प्रति घंटे होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह की वे सतर्क रहें और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण ले। पेड़ के नीचे ना रहे। बिजली के खंभों से दूर रहे। किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।






