तीन हार्डकोर माओवादी संगठन से जुड़े सदस्य गिरफ्तार, हथियार और विस्फ़ोटक बरामद
सरायकेला खरसावां। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन हार्डकोर भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हथियार और विस्फोट भी बरामद किया है। साथ ही सारंडा क्षेत्र से पुलिस की लूटी हुई हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ कर रही है। वहीं गिरफ्तार माओवादियों में एक पति पत्नी भी शामिल है। 4 अगस्त को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कंदरा थाना के ग्राम उदयपुर के एक घर में कुछ उग्रवादी संगठन के लोग किसी बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से ठहरे हुए हैं । इस पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए झारखंड पुलिस ,कोबरा सीआरपीएफ ,ssb रांची ने संयुक्त अभियान चलाया गया। कंदरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर पहुंचकर गांव की पुलिस ने घेराबंदी करते हुए संदिग्ध घर से भाकपा माओवादी संगठन के सब जोनल कमेटी के सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया । इसके पास से लोडेड A km 47 राइफल, गोली, वॉकी टॉकी के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार माओवादी सदस्य रवि सिंह सरदार से पूछताछ के उपरांत पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र के कंडर बेड़ा से भाकपा माओवादी संगठन का रीजनल कमेटी सदस्य सह बंगाल झारखंड उड़ीसा सीमांत कमेटी के सदस्य मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो जिला झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल को लोडेड 9 एमएम पिस्टल जिंदा गोली एवं सब जोनल कमांडर मीणा पहाड़िया उर्फ नीपू पहाड़िया उम्र करीब 26 वर्ष जिला पुरलिया पश्चिम बंगाल को गोली और कोडेक्स वायर विस्फोट के साथ गिरफ्तार किया । मीणा पहाड़िया पकड़े गये नक्सली रवि सिंह सरदार की पत्नी है । वहीं पकड़े गये प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य रवि सिंह, मदन महतो और मीना पहाड़िया से पूछताछ के उपरांत और निशान देही पर दलमा पहाड़ से छुपा कर रखा हुआ पुलिस बल से लूटा हुआ मैगजीन इंसास राइफल एकेएम 47 राइफल के साथ 208 जिंदा गोलियां दो छोटा बंडल कॉर्डेक्स वायर बरामद की गई है । गिरफ्तार माओवादियों ने बताया कि पूर्व में दलमा क्षेत्र में सक्रिय थे हुए हाल के दिनों में सारंडा क्षेत्र में पुलिस की अत्यधिक दबिश एवं छापामारी के चलते संगठन इस क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील थी। पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि यह लोग कुकडू में पुलिस बल की हत्या कर हथियार लूट की घटना सहित दलमा क्षेत्र में घटित सभी नक्सली घटना में शामिल रहे हैं उनके पास से पल्सर मोटरसाइकिल छाता टॉर्च भी पुलिस ने बरामद किया है।








