मंत्रिपरिषद की बैठक में 27 प्रस्तावों को दी गयी मंजूरी, रिम्स 2 के लिए 41.89 अरब रूपये की मिली मंजूरी

रांची। मुख्यमंत्री सोरेन की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई । बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे के लिए होने वाले एमओयू को मंजूरी दे दी गई । सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा को नई ऊंचाई देने के लिए राजधानी रांची के नगड़ी में बनने वाले rims 2 परियोजना को मंजूरी दे दी है । इस पर करीब 41,89,4 1,26,604 रुपए की लागत से बनने वाले इस अत्यधिक संस्थान में 2800 बेड का मल्टी स्पेशलिटी टीचिंग हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज विकसित किया जाएगा ।

वही एक प्रस्ताव में विदेश से मेडिकल की डिग्री लेकर आने के बाद झारखंड के सदर अस्पतालों में इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को अब वजीफा मिलेगा । कैबिनेट ने मनरेगा की जगह अब विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं और आजीविका मिशन वी बी राम जी को लागू करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है । इसके अंतर्गत 125 दोनों को रोजगार की गारंटी होगी । लेकिन राज्य सरकार ने आदिम जनजातियों के लिए 150 दिन का काम देने का निर्णय लिया है।

वही एक प्रस्ताव में राजधानी के ध्रुव गोल चक्कर से पुलिस हैडक्वाटर तक सड़क की कुल लंबाई 2.697 किलोमीटर को स्मार्ट बनायी जायेगी। वहीं RIMS 2 की स्थापना हेतू योजना का कार्यान्वयन हेतु JAGRITI PMU का गठन एवं IIM Ranchi को Centre of Excellence के रूप में तथा XISS Ranchi को Impact Assessment हेतु मनोनयन के आधार पर कार्य आवंटित करने की स्वीकृति दी गई।

राजकीय श्रावणी मेला-2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संभालने के लिए 30 जुलाई से 28 अगस्त अस्थायी मेला ओपी एवं 19 अस्थायी यातायात ओपी के गठन की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा अन्य कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान किया गया।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

अंतर्राज्यीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने,संगठित अपराध, नक्सलवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, रेल सुरक्षा तथा साइबर अपराध के विरुद्ध संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई जारी रखने पर बनी सहमति