केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जा रहा

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस

रांची। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार विकास का कार्य तेजी से कर रही है। वह शनिवार को रांची स्थित राजकीय अतिथि गृह में झारखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, संविधान तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि 2029 में फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि व आज देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। केंद्र सरकार के प्रयासों से लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में लगभग तीन करोड़ महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लगभग 58 करोड़ लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि देश ने लगभग 79 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निर्यात का आंकड़ा प्राप्त किया है तथा रक्षा निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क के क्षेत्र में व्यापक विस्तार हुआ है, जिससे देश के समग्र विकास को नई गति मिली है। केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए अठावले ने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ 56 लाख लोगों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लगभग 1 करोड़ 73 लाख लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 39.82 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अठावले ने रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय में “आर्थिक असमानता एवं बेरोजगारी के संदर्भ में डॉ. भीमराव अंबेडकर का समग्र दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 28 September 2026
मेष
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
वृषभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मिथुन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कर्क
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
मकर
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मीन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं